टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 जनवरी, 2024 को आॅड्रे हाउस, रांची में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड राज्य के 5 प्रमंडलों - उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
उद्घाटन सत्र में मनीष कुमार, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची, संतोष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, देवघर, अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां, तुषार राय, जिला खेल पदाधिकारी, चतरा तथा प्रो डॉ कमल बोस, संचालक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव थे। सचिव महोदय एवं निदेशक महोदय ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रु० 20,000/-, द्वितीय पुरस्कार रु० 15,000/- एवं तृतीय पुरस्कार रु० 10,000/- दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार उप निदेशक, खेल, राजकिशोर खाखा, उप निदेशक, साझा, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेल, ब्रजेश कुमार, राज्य एनएसएस पदाधिकारी, झारखण्ड, शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची, एसपी सिंह, उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, झारखंड, प्रो डॉ कमल बोस, रामकृष्ण मिशन आश्रम के एसएन झा, निर्णायकगण तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के कर्मियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse