टीम एबीएन, रांची। लोहरा अस्तित्व बचाओ रैली की तैयारी को लेकर सामाजिक संगठन आदिवासी लोहरा समाज की बैठक पुराना विधानसभा मैदान में हुई। इसमें 11 जनवरी को इसी मैदान में होनेवाली रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
समिति के केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजय लोहरा ने रैली में शामिल होनेवालों से कहा है कि सभी वाहनों में सरना झंडा एवं बैनर पोस्टर लगाकर समय पर पहुंचें। महिलाएं सरना साड़ी और पुरुष सफेद शर्ट, सफेद कुर्ता और सरना गमछा पहन कर आने का प्रयास करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse