कोडरमा : डीलर मीट में मिस्रियों को किया सम्मानित

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कराकारों ने बांधा समा

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में बुधवार को गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक के तत्वाधान में बिजली टेक्निसीयन एवं खुदरा दुकानदारों का सम्मान सह मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में दुकानदारों और टेक्निसीयन के लिए प्रश्न मंच के आलावा संगीत और नृत्य प्रतियोगिता भी करायी गयी। जिसमें टेक्निशियनों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। 

इसमें टेक्निसीयन किरण प्रकाश एवं रवि रत्ती ने समा बांधा। वहीं दिनेश वर्मा ने भी गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब झूमाया। कार्यक्रम में टेक्निसीयनों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लक्की ड्रॉ में अलग-अलग पुरस्कार दिया गया। 

मौके पर गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक झारखंड के जेनरल मैनेजर अनिमेष साव ने कहा कि गोल्ड मेडल देश की अग्रीण बिजली सामग्री का उत्पादन करती है और आज के परिपेक्ष्य में बिना बिजली के कोई भी कार्य अधूरा है। इसमें टेक्निसीयन और दुकानदारों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। 

कंपनी उत्कृष्ट सामग्री के साथ साथ धन वर्षा योजना भी चला रही है। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसपर उपस्थित लोग खूब झूमें और कलाकारों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

मौके पर कंपनी के सुशील कुमार, राधेश्याम चौधरी, मनोज रवानी, राकेश रंजन, अविनाश कुमार कपसीमे, अमन केसरी सहित कई दुकानदार और टेक्निसीयन उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse