बच्चों को बेहतर शिक्षा देना प्राथमिकता होनी चाहिए : डीसी

 

कोडरमा : डीसी ने किया विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण 

पीपीटी द्वारा बच्चों को पढ़ाने का निर्देश 

टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा, समर्थ आवासीय विद्यालय डोमचांच, राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। 

उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय के खाली मैदान को समतलीकरण कर खेल मैदान योजना लेने का निर्देश बीडीओ कोडरमा को दिया। इसके बाद उन्होंने क्लास 12वीं, 11वीं, 10वीं, 9वीं और 8वीं का निरीक्षण कर बच्चियों की दी जाने वाली शिक्षा की जानकारी ली। 

बच्चियों ने शिक्षा की कमी के बारे में बताया, इस पर उपायुक्त ने आरसेटी लैब में कोर्स से संबंधित पीपीटी के माध्यम से बच्चियों को पढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किन्हीं बच्चियों को कोर्स से संबंधित दिक्कतें हैं तो डाउटफुल सेंशन चलाकर उनकी दिक्कतों को दूर करें। उन्होंने विद्यालय में स्थापित लैब व पुस्तकालय का जायजा लेते हुए शिक्षकों को लैब सेट करने का निर्देश दिया गया। 

कुछ क्लास में बच्चियों को बैठक के लिए बेंच व डेस्क नहीं होने पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल बच्चियों के लिए बेंच व डेस्क की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिये कि बच्चियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्यालय में पानी की व्यवस्था को लेकर कहा कि बोरिंग की जांच करते हुए उसे मरम्मत करना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय आदर्श उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय का लैब और पुस्तकालय का जायजा ली, उपायुक्त ने लैब व पुस्तकालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा और नियमित रूप से लैस की क्लासेज चलाने का निर्देश दिया। 

समर्थ आवासीय विद्यालय डोमचांच में सोखता व शौचालय बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में खेल का मैदान योजना लेने को कहा।इस मौके पर एसडीओ रिया सिंह, डीएसइ नयन कुमार, बीडीओ सह सीओ व अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse