टीम एबीएन, रांची। श्री राम जानकी मंदिर बरियातू (तीसरे दिन) श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग कालानी बरियातू की मूर्तियां टूटने के तीसरे दिन महावीर मण्डल रांची के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, डा दिलीप सोनी, श्यामानंद पाण्डेय, अमर नाथ सरकार सहित कई गणमान्य लोगों ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों का जायजा लिया। साथ ही सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी।
सभी लोगों ने घटना को शर्मनाक बताया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के विनय सिन्हा दीपू, रमाकांत आनन्द, बिरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, राजीव कु बक्सी, खुर्शीद हसन,अनवर खान, मुस्लिम मजलिसे ओलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुलाह अजहर कासमी, बरियातू रिम्स दुर्गा मंदिर पुजारी और श्रोत्रिय ब्राह्मण महासंघ नगर सचिव अरूण कुमार पाण्डेय, राक गार्डन काली मंदिर पुजारी अशोक पाण्डे, रमेश कु पाण्डेय, धर्म गुरु में दिव्य ज्ञान, पं मुकेश चन्द्र गुरु ने घटना को निन्दनीय बताया। सभी ने सहयोग की भी घोषणा भी की।
यह निन्दनीय घटना है। हम सब मन्दिर के मूर्तियों को नवीन तौर पर सजा-संवार कर प्रतिष्ठित करेंगे। स्थानीय तौर पर रमाकांत जी को दायित्व है।
मन्दिर में तोड़-फोड़ की घटना की निन्दा करता हूं। साथ ही सरकार से अपराधियों को शीघ्र सरकार पकड़े और दण्ड दे। अशांति फैलाने वाले को कठोर दण्ड दिया जाये। हम सब अमन चैन के लिए सदैव साथ-साथ हैं।
हम सब भाई भाई है, हमारी राष्ट्रीय एकता अखंडता भाई चारा को बनाकर बरियातू को अमन पसंद रखेंगे, सरकार उपद्रवियों पर कार्रवाई करें यह मांग भी है।
मुख्यमंत्री जी को भी मन्दिर आकर अपने शानदार शासन का झलक लेना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse