टीम एबीएन, पलामू। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के हनुमंत कथा के कार्यक्रम को लेकर पलामू के उपायुक्त ने 10 जनवरी को 11:30 बजे एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक बुलायी है।
इस संबंध में मेदिनीनगर की पूर्व महापाैर सह हनुमंत कथा आयोजन समिति की संयोजक अरुणा शंकर ने कहा है कि बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फरवरी माह में पलामू आयेंगे। उन्होंने विश्वास जताया है कि जिला प्रशासन बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को पलामू में कथा कराने की अनुमति समीक्षा उपरांत जरूर देगी।
श्रीमती शंकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री जी के दर्शन एवं कथा सुनने के लिए पूरे राज्य के लोगों में उत्सुकता है। सभी की निगाहें कल होनेवाली जिला प्रशासन की बैठक के निर्णय पर लगी है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पलामू में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव को शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को निर्धारित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse