एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। कदमा गणेश पूजा मैदान में स्वदेशी खादी महोत्सव की ओर से आयोजित खादी एवं ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी सह सेल का बुधवार को अंतिम दिन है। यह प्रदर्शनी सह सेल पिछले एक महीना से चल रहा है।
खादी महोत्सव में उपलब्ध सभी उत्पादों को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए आयोजक अनुराग मिश्रा ने कहा कि फेयर में उपलब्ध सभी प्रकार के उत्पादों की काफी अच्छी सेल हो रही है। यह ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हो रहा है।
इसमें चंदेरी सूट, कोसा सिल्क मटेरियल साड़ी, हैंडीक्राफ्ट बैग, जूट बैग, जींस बैग, लेदर बैग, टॉप, सूट, साड़ी, फुलकारी वर्क एवं जयपुर के ज्वेलरी, भागलपुरी सिल्क, कश्मीरी सिल्क साड़ी, सिल्क साड़ी, बनारसी सिल्क साड़ी, लखनवी चिकन वर्क सूट, टॉप लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। प्रदर्शनी सह सेल सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse