टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 जनवरी से 28 फरवरी तक राज्य में ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
सीईओ ने कहा कि हाल ही में कराये गये कैप सर्वे में यह तथ्य सामने आया था कि आम लोगों में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर जो जागरूकता का स्तर होना चाहिए वह अपेक्षा के अनुसार नहीं मिला। इसलिए उन्होंने राज्य के मतदाताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के सदस्यों से भी अपील की है कि वे इस ईवीएम जागरूकता अभियान का न केवल व्यापक प्रचार प्रसार करें बल्कि सक्रिय सहभागिता भी निभायें।
श्री कुमार ने बताया कि उक्त जागरूकता कैंप सभी जिलों एवं सभी अनुमंडलों के स्तर पर आयोजित कियदि जाने हैं। इतना ही नहीं हर जिले के सभी बूथों पर मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन भी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान नागरिकों को ईवीएम मशीन, मतदान प्रक्रिया, वीवीपैट आदि के बारे में विस्तार से व्यवहारात्मक जानकारी मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse