टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के अंतर्गत झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन एवं सीटू से सम्बद्ध टेम्पु चालक संघ की बैठक मंगलवार को सरकारी बस स्टैंड में संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले आंदोलन की समीक्षा की गयी। जिसमें आश्वासन के बाद भी ऑटो स्टैंड का आवंटन नहीं किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
साथ ही ड्राइवरों के लिए बना नया काला कानून हिट एण्ड रण के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता और निर्माण कामगार यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि हिट एंड रन कानून ड्राइवर के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है।
पहले के कानून में कहा गया है कि जो कोई भी जल्दबाजी या लापरवाही से किये गये किसी भी कृत्य के चलते किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण बनेगा, जो गैर इरादतन हत्या की श्रेणी में नहीं आता, उसे दो साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों दंड दिये जायेंगे।
इसमें ड्राइविंग जैसा कोई शब्द ही नहीं था। आईपीसी में संशोधन के नाम पर, भोले-भाले ड्राइवरों को दस साल तक की कैद की सजा देने के लिए गलत इरादे से जल्दबाजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने जैसे शब्द शामिल किये गये हैं।
न केवल सभी ड्राइवर, आम वाहन चलाने वाली जनता और समूचे सड़क परिवहन क्षेत्र के लोग बहुत घबराहट की स्थिति में हैं और भारी दंड और जुमार्ने की तलवार लटकने के साथ-साथ हमेशा के लिए एक मानसिक तनाव में फंसने वाले हैं। सीटू सभी सड़क परिवहन कर्मियों से भारतीय न्याय संहिता-2023 में किये गये कठोर बदलावों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार होने की अपील करता है।
बैठक में मो रफीक, राजकुमार, चन्दन सिंह, हेमंत यादव, सोम बाबा, वसीम खान, विजय शर्मा, शिव कुमार रजक, मनोज पासवान, रामचंद्र पंडित, मो अख्तर, मो सुलतान, राजु यादव आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse