टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई अनूठी पहल सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ के तहत नरयन कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा की अध्यक्षता में जिला के सभी पदाधिकारी,कर्मी तथा सभी प्रखंड के आर ईओ/ बी ई ओ/ बीपीओ बीआरपी सीआरपी के बीच बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम में समाज के सभी मुखिया जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एसएमसी एवं माता समिति के सदस्यों को जोड़ने एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गयी।
इस कार्यक्रम को प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रखंड स्तर पर संकुल स्तर पर दिनांक 10 जनवरी को करने की तैयारी है एवं सभी विद्यालय दिनांक 11जनवरी को विधिवत रूप से और वहां 8:30 से 9:30 बजे तक छात्रों को सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ अभियान को लागू करने का निर्देश दिया गया है। साथ आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी शामिल होकर इस सम्बंध में ट्विटर पर सीटी बजाओ ट्वीट कर भाग लेने की अपील की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse