देशी की प्रतिभाओं को मिले कई सम्मान

 

राष्ट्रपति मुर्मू कर रही हैं खिलाड़ियों को सम्मानित 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश की राष्ट्रपति सभी खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित कर रही हैं। सभी अवॉर्ड विजेताओं को पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। अर्जुन अवॉर्ड विजेताओं में सबसे पहले तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। एशियाई खेलों में

  • बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ओजस प्रवीण देवतले और अदिति गोपीचंद स्वामी को सम्मानित किया गया। 
  • मुरली श्रीशंकर को भी लंबी कूद में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 
  • पारुल चौधरी को स्टीपलचेज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। 
  • मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने लगातार देश को पदक दिलाए हैं, अब उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी प्रगननानंदा की बहन आर वैशाली ने भी इस खेल में कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • 2023 वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शमी लंबे समय से देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • घुड़सवारी में देश को 41 साल बाद पदक दिलाने वाले अनुष अग्रवाला और दिव्यकृति सिंह को भी सम्मानित किया गया। 
  • गोल्फ में दीक्षा डागर और हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • हॉकी में सुशीला चानू को भी उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • कबड्डी के उतकृष्ट खिलाड़ी पवन कुमार को कबड्डी में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 
  • कबड्डी की बेहतरीन खिलाड़ी नीतू नेगी ने 2019 में एशियाई खेल और काठमांडू में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया गया। 
  • खोखो खिलाड़ी नसरीन ने लगातार देश के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और कई पदक जीते हैं। उन्हं् भी सम्मानित किया गया। 
  • पिंकी लॉन बॉल की बेहतरीन खिलाड़ी पिंकी ने राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • निशानेबाजी में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाने वाले ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • हरिंदर पाल सिंह संधू को स्क्वैश में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन और कई स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। 
  • टेबल टेनिस की बेहतरीन खिलाड़ी अहिका मुखर्जी ने देश को कई पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • कुश्ती में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुनील कुमार अंतिम को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • वुशू की लाजवाब खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने देश को कई स्वर्ण और रजत पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • पैरा तीरंदाज शीतल देवी को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शीतल देश की पहली महिला तीरंदाज हैं, जिनके हाथ नहीं हैं। 
  • दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अजय कुमार रेड्डी को खेल में उनके योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। 
  • प्राची यादव ने पैरा कैनोइंग में देश को कई स्वर्ण पदक दिलाए हैं। उन्हें भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse