श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने निकाली प्रभातफेरी

 

टीम एबीएन, रांची। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने प्रभातफेरी निकाली। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने आज पांचवें दिन 9 जनवरी, मंगलवार को प्रभातफेरी सुबह छह बजे गुरुद्वारा साहब के दर्शन दिऊड़ी से निकलकर विजय कटारिया, चुन्नी लाल पपनेजा, गोपाल दास सरदाना, नानक चंद्र अरोड़ा, मुकेश  तलेजा, राजेंद्र मक्कड़, नंद किशोर अरोड़ा की गलियों तथा गेरा चौक होते हुए वापस दर्शन दिऊड़ी गेट पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गयी। फेरी के समापन पर संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया। 

फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, नीता मिढ़ा, मंजीत कौर, रेशमा गिरधर ने नासरो मनसूर गुर गोबिंद सिंह, एजदी मनसूर गुर गोबिंद सिंह... एवं मन पियारिया जिओ मितरा गोबिंद नाम समाले, मन पियारिया जी मितरा हर निबहै तेरे नाले... तथा गोबिंद प्रीत लागी अत प्यारी... जैसे कई शबद गायन करते हुए संगत को गुरवाणी से जोड़ा। सरदार भूपेंद्र सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की। मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की। 

प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल, अर्जुन देव मिढा, अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह, डॉ सतीश मिढ़ा, मोहन काठपाल, सुरेश मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, जीवन मिढ़ा, महेंद्र अरोड़ा, बसंत काठपाल, प्रकाश नागपाल, मोहित झंडई, राकेश गिरधर, रमेश तेहरी, आशु मिढ़ा, कशिश नागपाल, गगन सरदाना, अशोक तेहरी, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, इंदर मिढ़ा, गुलशन मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, सूरज झंडई, विनीत खत्री, रिक्की मिढ़ा, हरीश तेहरी, भरत गाबा, अश्विनी सुखीजा, प्रताप तलेजा, पंकज मिढ़ा, हरीश मिढ़ा, हरविंदर सिंह, प्रकाश गिरधर, गौरव मिढ़ा, तनय काठपाल, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, मोहित सुखीजा, मनीष गिरधर, अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, ज्ञान दुआ, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, रवि नागपाल, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, चांद नागपाल, कमलेश मिढ़ा, ज्योति मिढ़ा, मीना गिरधर, ममता थरेजा, श्वेता मुंजाल, कमलेश मुंजाल, गोविंद कौर, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मुंजाल, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, कंचन मिढ़ा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, रजनी तेहरी, ममता सरदाना ,गुड़िया मिढ़ा, गूंज काठपाल समेत अन्य शामिल थे। उक्त जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse