टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के भक्सो कोयल नदी तट पर स्थित आदि देवी प्राचीन मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन पुजारियों द्वारा मंत्रोचरण कर अग्निदेव को प्रकट किया गया। साथ ही हवन किया गया।
वहीं यजमान के रूप में राजेंद्र साहू, ब्रजेश साहू, सतीश पाण्डे व दीपक साहू सह पत्नी उपस्थित रहे। जगताचार्य स्वामी अजुर्नानंद भारती व याज्ञिक भोलू पांडे सहित अन्य पुजारियों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया गया। वहीं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।
वहीं वृंदावन धाम पहुंची संगीतमय कथा वाचक साध्वी शिवांजलि किशोरी के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सुनाया गया। मौके पर अध्यक्ष रमेश राम, उपाध्यक्ष मदन महली, सचिव दीपक कुमार साहू, सह सचिव अमित लोहरा, बिनोद महली, कोषाध्यक्ष सतीश महली, सह कोषाध्यक्ष नितेश महली, सेना उरांव, मीडिया प्रभारी उदय साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse