टीम एबीएन, रांची। संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल डा कामिल बुल्के पथ में आज विद्यालय के नन्हे बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर क्रिसमस गैदरिंग मनाया। मौके पर संत अलोयसियस मोंटेसरी स्कूल के नन्हे बच्चे सांता क्लॉज की लाल पोशाक और लाल टोपी में सुसज्जित होकर विद्यालय परिसर के बाहर कतार में खड़े हुए और मानव श्रृंखला बनायी तथा लोगों के साथ मैरी क्रिसमस की बधाइयां साझा की।
इस क्रम में के बच्चों (जो सांता क्लॉज क्लाज के रूप में लाल पोशाक धारण किये हुए थे) ने डॉक्टर कामिल बुल्के पद से होकर जाने वाले हर महिला पुरुष बच्चे बच्चियों को हाथ हिलाकर उन्हें क्रिसमस की बधाइयां दी। साथ ही उन्हें निस्वार्थ प्रेम, सेवा वह परोपकार की भावना में बढ़ते हुए दूसरों के बालक यीशु मसीह के जन्म की खुशियां बांटने का संदेश दिया।
मौके पर बच्चों के साथ विद्यालय के प्रिंसिपल ब्रदर माइक जेत्रोम वह स्कूल की शिक्षिकाएं भी सांता क्लास के पोशाक में सुसज्जित होकर बच्चों का हौसला बढ़ा रही थी। इसके बाद बच्चों ने स्कूल की शिक्षिकाओं के निवेश पर बालक यीशु के जन्म के दृश्य का मंचन किया।
साथ ही मौके पर ग्रीस के जन्म पर आधारित गीतों को गाकर तथा उन गीतों के धुन पर आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों ने क्रिसमस की खुशियां मनायी। मौके पर क्रिसमस केक काटा गया और सभी बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच केक बांटा गया। साथ ही बच्चे शिक्षिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार के लोगों ने हाथ हिलाकर एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा और साथ ही 9 वर्ष की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse