टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के पूर्व छात्र सुशांत मिश्रा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर के रूप में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर और शानदार प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन किया।
उन्होंने एलकेजी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से की है। वे एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक अच्छे विद्यार्थी भी रहे हैं। साथ ही विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहे हैं।
एसआर डीएवी पुंदाग के क्रीड़ा क्षेत्र में खेलकर उनकी प्रतिभा का विकास हुआ है। विगत दिनों आईपीएल क्रिकेट के लिए गुजरात टाइटंस की टीम के लिए 2.2 करोड़ के साथ चयनित होकर उन्होंने एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र, एसएच राजश्री मिश्रा, खेल शिक्षक आशीष जायसवाल सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यहां तक पहुंचने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, लगन, दृढ़ संकल्प तथा अनवरत किया जानेवाला अभ्यास है। वे भविष्य में सुशांत को भारतीय टीम का हिस्सा बनते देखने की कामना करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse