समानांतर संस्था बनाने के आरोप में हरेंद्र सिंह निष्कासित

 

शहीद जगदेव जनकल्याण परिषद के सचिव हैं हरेंद्र सिंह

टीम एबीएन, रांची। शहीद जगदेव जनकल्याण परिषद के सचिव पद से हरेंद्र सिंह को परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने संस्था में अराजकता फैलाने और गलत ढंग से समानांतर संस्था गठित करने के आरोप में छह वर्षों के लिए पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। 

श्री महतो ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से हरेंद्र सिंह सचिव के पद का दुरुपयोग करते हुए चंदे की राशि में घोटाला कर रहे हैं। इन पर लेखा-जोखा मांगे जाने पर बैंक का पासबुक छुपाने और संस्था के सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर नहीं देने का आरोप है। पेट्रोल और संस्था के वकील को पैसा देने के नाम पर भी हजारों रुपए का घोटाला किया गया है। 

श्री महतो ने कहा कि इन सारी अनियमिताओं को देखते हुए समाज के लोगों की राय पर उन्हें 6 वर्षों के लिए पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। उनके द्वारा बनाये गये अवैध कमेटी को समाज के लोगों ने अमान्य घोषित किया। जनवरी माह में होने वाले चुनाव के बाद गठित संस्था ही अब परिषद का  संचालन करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse