शमी समेत 26 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खेल पुरस्कारों के लिए नाम का एलान हो गया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। वहीं, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान के लिए भारत के दो युवा बैडमिंटन स्टार को चुना गया है। 

इस साल के लिए खेल रत्न पुरस्कार चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जायेगा। इन दोनों ने दुनिया भर में बैडमिंटन युगल में भारत का नाम रोशन किया है। खेल मंत्रालय ने इन सभी नामों की पुष्टि की है। सभी खिलाड़ी जनवरी में सम्मानित किये जायेंगे और इसके लिए विशेष आयोजन होता है। उसी दौरान यह खेल पुरस्कार दिये जायेंगे। 

खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये जायेंगे। खेल मंत्रालय के मुताबिक 26 एथलीट्स अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का चयन उस साल उनके प्रदर्शन को देखकर किया जाता है। खेल विभाग उनके नाम की सिफारिश करती है। अर्जुन अवॉर्ड्स पाने वालों कि लिस्ट में लंबी कूद के एथलीट श्रीशंकर, स्टार पैरा एथलीट शीतल देवी, स्टार महिला हॉकी प्लेयर सुशीला चानू समेत 26 एथलीट्स शामिल हैं।

खेल मंत्रालय के मुताबिक, अलग-अलग समितियों की सिफारिशों के आधार पर और पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकार ने इन सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड के लिए चुना है। मंत्रालय ने सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की सूची भी जारी की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse