टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग स्थित उरवाँ तूफान चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामचंद्र दास ग्राम उरवाँ थाना चंदवारा जिला कोडरमा के रूप में की गयी है।
जानकारी अनुसार रामचंद्र दास संध्या लगभग 6:30 बजे अपने घर से उरवाँ चौक पर घरेलू सामान लाने जा रहे थे, इसी दौरान तूफान चौक के समीप विपरीत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वही ने ग्रामीणों ने कहा कि उरवाँ मोड़ से जामुखाण्डी तक सर्विस रोड जगह-जगह ब्रेकर व उरवाँ मोर के सैनिक स्कूल जाने वाले रास्ते पर अंडर पास की व्यवस्था की मांग ग्रामीणों ने कर रहे हैं।
वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अंडर पास नहीं रहने से आये दिन दुर्घटना होते रहती है। वहीं मृतक को सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे हैं। मौके पर बीडीओ, तिलैया थाना प्रभारी, चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ मौजूद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse