टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/12/23 को को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति, रांची टीम द्वारा केन्द्रीय सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड कार्यालय का घेराव किया।
साथ ही कम्पनी के प्रबंध निदेशक सह एचआर के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जेबीकेएसएस के सदस्य चडरी तलाब से कार्यालय तक अधिकार मार्च किया।
मौके पर क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालय वर्तमान सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
मुख्यमंत्री 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में बाहय स्रोत के माध्यम से सुरक्षा प्रहरी, सफाई कर्मी एवं माली कर्मी झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत फ्रंटलाइन एनसीआर बिजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फोर्थ फ्लोवर श्री साईं दुर्गा टॉवर ऑल्ड एचबी रोड थड़पखना रांची झारखंड के अधीन पिछले लगभग 2 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक कार्यरत है।
इसी कार्य से परिवार का भरण-पोषण, बाल-बच्चा का पढ़ाई लिखाई, स्वास्थ्य सुविधा अन्य जरूरतमंद संभव हो पा रहा है। घेराव के माध्यम से कंपनी से निम्न मांग की गयी :-
देर शाम आंदोलन से हुआ सफल वार्ता सभी कर्मियों को मिलेगा पेमेंट स्लिप जेबीकेएसएस आंदोलनकारी, फ्रंटलाईन में कार्यरत सफाई कर्मी, सुरक्षा प्रहरी, माली और फ्रंटलाईन कंपनी के महानिदेशक अश्विनी जी और अन्य उच्च अधिकारियों के बीच लोअर बाजार थाना प्रभारी के उपस्थिति में हुई लिखित समझौता निम्न है :-
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse