टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11/12/2023, सोमवार को विश्व हिंदू परिषद रांची ग्रामीण की समन्वय बैठक रातु स्थित आदिवासी बाल विकास विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा भगवान श्रीराम सनातन हिंदू समाज के आदर्श रहे हैं। उनका जीवन से प्रेरणा लेकर जीने वाले हिंदू समाज आज अयोध्या जी में भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी के बन रहे मंदिर से उत्साहित हैं।
समापन सत्र के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्री राम 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या के पुण्य भूमि पर आए थे परंतु कलयुग में 496 वर्षों के प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीरामलला को अपना भव्य, दिव्य एवं अलौकिक निवास मिल रहा है। इसलिए त्रेतायुग से बड़ा दीपोत्सव का कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा के पुण्य दिवस पर संपूर्ण राष्ट्र में होगा।
उन्होंने कहा रांची जिला सहित संपूर्ण झारखंड में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर जा जाकर के अयोध्या जी से पूजित अक्षत एवं श्री रामजन्मभूमि में बना रहे भव्य मंदिर का चित्र व कार्यक्रम आयोजन निर्देश पत्रक देते हुए निमंत्रित करेंगे कि प्राण प्रतिष्ठा आगामी पौष शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080 सोमवार तदनुसार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु राम के बाल रूप नूतन विग्रह को, श्री राम जन्मभूमि पर बना रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके की जायेगी।
इस पावन बेला में संपूर्ण हिंदू समाज अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों को साफ-सफाई, रंग-रोगन कर आकर्षक ढंग से सजा करते हुए 11 से 2 के बीच धार्मिक अनुष्ठान करें, अयोध्या जी में हो रहे आरती के समय अपने-अपने मंदिरों में रखे राम दरबार व मंदिर के चित्र के सामने आरती करें, भोग चढ़ायें एवं प्रसाद का वितरण करें। साथ ही संध्या काल में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम करें। दूसरी निमंत्रण आगामी दिसंबर 2024 तक प्रत्येक हिंदू समाज भगवान रामलला का दर्शन पूजन करने के निमित्त अयोध्या जी अवश्य जायें।
रांची ग्रामीण जिला के संघचालक सुका उरांव ने जिला एवं प्रखंड के संयोजक सहसंयोजकों की घोषणा की, जिसमें रोबिन कुमार को ग्रामीण जिला संयोजक एवं महावीर महतो व विनोद विश्वकर्मा को सहसंयोजक बनाया गया।
साथ ही बेड़ो प्रखंड के लिए शशि गोप को संयोजक व मुकेश महतो को सहसंयोजक, इटकी प्रखंड के लिए कृष्णा राम तिवारी को संयोजक एवं अरुण कुमार को सहसंयोजक, नगड़ी प्रखंड के लिए रोहित कुमार को संयोजक एवं राहुल केसरी को सहसंयोजक, रातू प्रखंड के लिए लोकनाथ शाहदेव को संयोजक व मंदिप कुमार को सहसंयोजक, मांडर प्रखंड के लिए बजरंग सिंह को संयोजक एवं पवन सोनी को सहसंयोजक, चान्हो प्रखंड के लिए सरजू साहू को संयोजक एवं दिवाकर ठाकुर को सहसंयोजक, खलारी प्रखंड के लिए शशिकांत सिंह को संयोजक एवं अशोक प्रजापति को सहसंयोजक, बुढ़मू प्रखंड के लिए दीपक यादव को संयोजक एवं प्रशांत कुमार को सहसंयोजक, पिठोरिया प्रखंड के लिए रणविजय नाथ शाहदेव को संयोजक व अविनाश सिंह को सहसंयोजक, ओरमांझी प्रखंड के लिए अजय महतो को संयोजक एवं छोटेलाल कुमार को सहसंयोजक, अनगड़ा प्रखंड के लिए दिनेश मिश्रा को संयोजक एवं सचिन केसरी को सहसंयोजक, सिल्ली प्रखंड के लिए चंदन विश्वकर्मा को संयोजक मनोनीत किए गए।
बैठक में आगामी 20 दिसंबर तक सभी प्रखंडों की बड़ी बैठक करते हुए प्रखंड टोली, पंचायत टोली एवं मंदिर केंद्रित टोली गठन करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची विभाग संघचालक विवेक भसीन ने कहां 22 जनवरी का उत्सव विश्व स्तरीय व ऐतिहासिक होगा। सभी कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक मंदिरों को केंद्र बनाकर के ही कार्यक्रम करें किसी प्रकार से शोभा यात्रा अथवा जुलूस नहीं निकलना है।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद सहित सभी अनुषंगिक विचार परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के रांची ग्रामीण मंत्री रोबिन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse