टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार -चौकीदार पंचायत द्वारा चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के पास रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 19वें दिन और क्रमबद्ध आमरण-अनशन का छठा दिन जारी है। क्रमबद्ध आमरण अनशन 6 दिसंबर को 10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह के द्वारा क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया गया था।
आज 24 घंटा होने के बाद 10:20 बजे सतीश उरांव बैठे थे (जो आज सोमवार को 10:20 बजे राजकुमार तांती साहिबगंज जिला के राधा नगर थाना के एवजी चौकीदार है) को जूस पिलाकर अनसन तुड़वाय और खुद 24 घंटा के लिए अनसन पर बैठ गये हैं। जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की।
अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना और सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया। विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा विमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाये। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2 (9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नये विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया, तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पायेंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा क्योंकि पूस्त दर पुस्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है।
श्री सिंह ने बताया कि चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+2) के लोग पुस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं। चौकीदार दफादारों का जितना पद रिक्त है। 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है। विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण रोस्टर लगाया जा रहा है, जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारों के आश्रित और सेवानिवृत चौकीदार 2 प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पायेंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाये।
श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पुस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जायेंगे।
झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी ने बताया कि झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 19वां दिन जारी रखते हुए दिनांक 6 दिसंबर 2023 से शुरू किया गया। क्रमबद्ध आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी।
धरना प्रदर्शन में मिथिलेश यादव, नौशाद आलम, बसंती देवी, मोहम्मद इंतेखाब आलम, मनोरमा देवी, पर्वतीय पहान फिरंगी मुंडा, सोमारी उरांव, शिवचरित्र पासवान, बरसा, एतवा उरांव, स्नीचरिया उरांव, परती उरांव, सोमरा उरांव, गणेश मांझी, कुमुद पासवान, बुधराम उरांव आनंद डुंगडुंग विकास सिंह सहित भरी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड राज्य तथा चौकीदार पंचायत के प्रदेश संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse