एसआर डीएवी पुंदाग बना ओवरआल चैंपियन

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर- 6 के तत्वावधान में झारखंड, जोन- जी के विभिन्न डीएवी विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हो गयीं। उक्त प्रतियोगिताओं में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची के खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मार्शल आर्ट्स के 30 में से 27 खेलों में चैंपियन बन गये। 

इसके अलावा क्रिकेट अंडर-17 और 19 बालक वर्ग में तथा अंडर-17 बालिका वर्ग में एसआर डीएवी पुंदाग की टीम चैंपियन रही। इसके अलावा चेस, हैंडबॉल तथा शॉर्टपुट, फुटबॉल में भी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये और इसी के साथ एसआर डीएवी पुंदाग के खिलाड़ी क्लस्टर स्तर की अंडर- 19 बालक वर्ग में ओवरआल चैंपियन बन गये। 

इससे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गयी। ये सभी खिलाड़ी आगामी सप्ताह आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय खेलों में जोर आजमायेंगे। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी खिलाड़ियों के साथ उनके खेल शिक्षक आशीष जायसवाल तथा ऋतु रानी को भी बधाई तथा शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल खेलों का महत्त्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारत के खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। 

उनमें डीएवी के कई पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हैं। अभी जो धमाकेदार शुरुआत हुई है, उसे हर स्तर पर बनाये रखने का अथक प्रयास करना है, क्योंकि कोशिश करनेवालों की हार नहीं होती। या तो वह जीतता है, या सीखता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse