कोडरमा में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला एवं नगर मंडल ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से बरामद करीब 400 करोड़ अवैध रुपये के विरोध में विश्वनाथ मोदी प्रतिमा स्थल से स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक तक जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री अनूप जोशी एवं नगर अध्यक्ष राजेश सिन्हा के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली। 

कांग्रेसी भ्रष्टाचारी धीरज साहू को अविलंब गिरफ्तार करो, धीरज साहू इस्तीफा दो, कांग्रेसी भ्रष्टाचार की जननी है... आदि नारा लगाया गया। जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास अवैध रूप से 400 करोड़ से ऊपर की नगद राशि प्राप्त होना यह घोर आश्चर्य है। 

धीरज साहू को गिरफ्तारी करो... धीरज साहू की राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो... धीरज साहू अवैध संपत्ति को जमा कर झारखंड की आने वाली चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा करके रखा था। भारतीय जनता पार्टी यह भी महसूस करती है की झारखंड की भोली भाली आदिवासी जनता को धर्मांतरण करने के लिए इतनी बड़ी राशि को जमा किया गया था। 

जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करोड़ों रुपये बरामद यह बताता है कि यह पैसा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पैसा है। झारखंड में केवल लूट मची हुई है। यह पैसा जमा कर 2024 का लोकसभा का चुनाव में प्रयोग कर वोट कलेक्ट करने के लिए पैसे का दुरूपयोग करने के लिए जमा कर रहा है। 

यह गठबंधन अपनी चोरी को रोकने के लिए अपनी गिरफ्तारी को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी जाकर हार चुका है। इसलिए हम नारा लगाते हैं चौकीदार जाग रहा है भ्रष्टाचारी कांप रहा है। रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार 55 सालों में केवल देश को लूटने का कार्य किया। कभी 2G घोटाला, कभी एक्सपेक्ट्रम घोटाला, कभी कोयला घोटाला, यह सरकार केवल लूट की सरकार है।

यह पैसा ही साबित करता है कि कांग्रेस का यही चरित्र है। डॉ राम सागर सिंह ने कहा- भ्रष्टाचारियों की तीन दवाई ईडी, इन्कमटैक्स और सीबीआई इन भ्रष्टाचारियों पर इन्हीं से लगाम लगायी जा सकती है। धीरज साहू को अविलंब गिरफ्तार करो। रमेश हर्षधर ने कहा यह मिली जुली सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है यह पैसा साबित करता है कि कांग्रेस फिर मधु कोड़ा की तर्ज पर आदित्य साहू के यहां पैसा जमा कर जनता की गाड़ी कमाई को लूटने का कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, कोडरमा नगर मंडल नरेंद्र पाल, नगर मंडल महामंत्री संजय शर्मा, नवीन चौधरी, नगर उपाध्यक्ष इंद्रदेव बर्णवाल, राजेश वर्मा, रेखा भदानी, बब्लु सिंह, निरंजन कसेरा, सागर खान, मनोहर कपसिमें, बिकास जैन आदि उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse