मैरिज रजिस्ट्रेशन के प्रति रुचि नहीं दिखाते हैं लोग

 

तीन साल में मात्र 120 शादियों का हुआ है निबंधन

झारखंड मैरिज एक्ट में जरुरी है विवाहों का रजिस्ट्रेशन

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड मैरिज नियमावली 2013 के तहत विवाहों का निबंधन कराना अनिवार्य है। किंतु मैरिज रजिस्ट्रेशन के प्रति कोडरमा के लोग दिलचश्पी नहीं दिखाते हैं। विवाहों का निबंधन नहीं कराने से लोगों को समय पर कई कठिनाइयों का समाना करना पड़ता है। झुमरी तिलैया नगर परिषद में पिछले तीन साल में मात्र 120 लोगों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया है

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बारे में नप के ईओ हर्षवर्धन से मिली जानकारी के अनुसार शादी विवाह के बाद निबंधन कराना अनिवार्य है। पिछले 3 वर्षों में नगर पर्षद में 120 विवाहों का निबंधन ही हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार 2020 में 35, 2021 में 48, 2022 में 21 तथा 2023 में 17 निबंधन हुए हैं।

जाने विवाह का विवरण

जानकारी के अनुसार मैरिज रजिस्ट्रेशन में हिंदू विवाह, विशेष विवाह और आनंद विवाह का प्रावधान किया गया है। हिंदू विवाह का निबंधन सेम डे या तीन महीने के अंदर कराया जा सकता है। विशेष विवाह के तहत कोई भी जाति मैरिज का रजिस्ट्रेशन करा सकता है। जबकि आनंंद विवाह केवल सिख समुदाय के लिए है।  

पूर्व रजिस्ट्रार से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में 90 हिंदू विवाहों और 7 स्पेशल मैरिज का रजिस्ट्रेशन निबंधन कार्यालय में कराया गया। जबकि वर्ष 2018 में जुलाई तक 53 हिन्दू विवाहों और 4 विशेष विवाहों का निबंधन हुआ।

क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रावधान

निबंधन के लिए लोग स्वयं निबंधन कार्यालय, नगर परिषद, नगर पंंचायत या प्रखंड कार्यालय जाकर फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। फॉर्म कोर्ट परिसर में उपलब्ध होता है। ई-निबंधन वेबसाइट से भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म डानलोड किया जा सकता है।  

जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का फी

विवाहों का निबंधन आसान राशि पर करायी जा सकती है। विवाह के दो महीने के अंदर निबंधन कराने पर 575 रुपये और दो महीने से तीन महीने के अंदर निबंधन कराने पर 825 रुपये देय होता है। यह शुल्क हिंदू विवाहों के निबंधन के लिए है। जबकि विशेष विवाह हेतु नोटिस के लिए ढाई रुपये और मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए पांच रुपये देय है। 

निबंधन के लिए क्या है जरूरत

रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, एज प्रूफ सर्टिफिकेट, तीन गवाह, सभी का आधार, शादी का कार्ड और पार्षद से अटेस्टेड फोटो की जरूरत होती है। इसके बिना निबंधन में कठिनाई हो सकती है।

जानें क्या है रजिस्ट्रेशन का लाभ

इसके बनने से बीजा और पास्पोर्ट बनाने में आसानी होती है। बैंको में ज्वाइंट अकाउंट खोलाने में सुविधा होती है। फैमिली आवास खोजने के लिए यह मदगार साबित होता है। सरकारी योजनाओं का भी लाभ लिया जा सकता है। वैसे तो यह सबके लिए लाभकारी है किंतु सरकारी कर्मियों के लिए विशेष लाभप्रद है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse