टीम एबीएन, कोडरमा। आर्ट आफ लिविंग की बैठक माहेश्वरी भवन में हुई। बैठक में प्रत्येक रविवार को झुमरी तिलैया व जिले के विभिन्न इलाकों में सुदर्शन क्रिया योग कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।
इसकी शुरुआत 10 दिसंबर को शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में दोपहर 3 बजे से होगी। इसमें प्रशिक्षक के रूप में शशि कुमार सुदर्शन क्रिया के तहत सांस लेने की उत्तम पद्धति के साथ-साथ योग संबंधित जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि सुदर्शन क्रिया एक वैज्ञानिक पद्धति है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी में झुमरी तिलैया में जमशेदपुर के नवीन चौरसिया योग संबंधित कोर्स के बारे में जानकारी देंगे। वहीं कोडरमा मंडलकारा में भी प्रशासन की अनुमति के बाद योग कक्षा लगाने की योजना है।
बैठक की अध्यक्षता गिरधारी सोमानी और संचालन शशि कुमार ने किया। मौके पर आलोक सरकार, विद्यापति अस्थाना, श्यामलाल मोदी, आलोक शर्मा, अनूप सरावगी, राजीव सिन्हा, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार आजाद, अधिवक्त किरण कुमारी, चांदनी प्रकाश मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse