बीआइटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग-2023 की चैंपियन बनी कंप्यूटर सुपर किंग्स

 

प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी 

फैकल्टी क्रिकेट लीग, बीआईटी मेसरा का 12 संस्करण 

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग-2023 की चैंपियन कंप्यूटर सुपर किंग्स बनी। बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 15 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 122/5 कप्तान चंचल ने 43, आलोक ने 22 और कमल ने 25 रन बनाये। कॉम्पटर्स की ओर से जितेंदर ने दो विकेट लिये।

जवाब में कंप्यूटर ने 14.1 ओवर में 126/3 का स्कोर बनाया। किंग्स के लिए मुस्तफी ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली और कंप्यूटर 7 विकेट से जीता। मुस्तफी को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

  • सर्वाधिक चार का पुरस्कार - चंचल मिश्रा 
  • सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार - मुस्तफी 
  • सबसे ज्यादा विकेट लेने का पुरस्कार - देवघर से कृष्णा 
  • अतुल अनदंड मेमोरियल प्लेयर आफ द टूर्नामेंट - चंचल मिश्रा

मौके पर कुणाल मुखोपाध्याय, कार्यवाहक कुलपति बीआईटी मेसरा, प्रोफेसर आरसी झा, प्रो विनय शर्मा, निदेशक विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये। मैन आफ द मैच का पुरस्कार डॉ अभिजीत मुस्तफी को दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse