एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डे पर आज भारतीय वायु सेवा के तीन हेलीकॉप्टर का एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (ए.एस.एल.) के मानकों के तहत लैंडिंग का रिहर्सल हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए डीसीएलआर श्री सतीश चंद्रा ने बताया कि माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़ रविवार, 10 दिसंबर को आईआईटी आईएसएम के 43 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने आज धनबाद हवाई अड्डे पर विंग कमांडर कैप्टन नंबर 1 श्री एम. पालीवाल के नेतृत्व में एयरपोर्ट सेफ्टी लाइजन (ए.एस.एल.) (हवाईअड्डा सुरक्षा संपर्क) के मानकों के तहत भारतीय वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर का हवाई अड्डे पर लैंडिंग का रिहर्सल किया।
इसके बाद जिला प्रशासन ने वायु सेना के अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे के सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा, हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग, पार्किंग, चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस एवं टेक ऑफ इत्यादि को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse