टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज राजधानी रांची के मोरहाबादी बिरसा स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई। डीएवी क्लस्टर पांच के तहत आनेवाले विद्यालयों ने इसमें जमकर हिस्सा लिया। मौसम के अनुकूल न रहने पर भी बच्चों ने पूरा उत्साह दिखाया और अपनी-अपनी स्पर्धा में भाग लिया।
बाद में स्पर्धा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों और बच्चों को डीएवी कपिल देव विद्यालय में डीएवी रांची जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिल देव के प्राचार्य एमके सिन्हा, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एस के सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा तथा डीएवी गढ़वा के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से विजेताओं को मेडल प्रदान किया।
क्लस्टर में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने अब जोनल में खेलने की योग्यता हासिल कर ली है। डीएवी जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के प्राचार्य एम के सिन्हा ने क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा की तथा विजेताओं को शुभकामनाएं दी। डीएवी क्लस्टर 5 में डीएवी हेहल, डीएवी कपिल देव, डीएवी खूंटी, डीएवी सिमडेगा, डीएवी गढ़वा, डीएवी टीसीआई गोविंदपुर, डीएवी लोहरदगा और डीएवी गुमला के बच्चे शामिल हुए।
200 मीटर दौड़ बालक अंडर 19
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse