नवनियुक्त बिशप से मिले गोस्सनर कॉलेज के सहायक अध्यापक, दी बधाई

 

टीम एबीएन, रांची। डाल्टनगंज डायसिस के नवनियुक्त बिशप थियोडोर मसकारेनहस से गोस्सनर कॉलेज के सहायक अध्यापकों ने आर्च बिशप हाउस रांची में मुलाकात की और उन्हें बुके देकर बधाई दी। इस दौरान बिशप ने अपने इंस्टॉलेशन कार्यक्रम महुआडांड़ आने के लिए आमंत्रण भी दिया। 

बिशप थियोदर मसकारेनहस का बिशप पदस्थापन समारोह कार्यक्रम 11 जनवरी 2024 को महुआडांड़ में रखा गया है। इस अवसर पर बिशप ने युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग और कई मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित कर मार्गदर्शन करने पर भी जिक्र किया। 

बिशप थियोडोर मसकारेनहस से मुलाकात करने वालों में डॉक्टर योताम कुल्लू, असिस्टेंट प्रोफेसर हेमंत कुमार टोप्पो और डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse