अमेरिकी डॉलर को मात दे रहा देश का लहसुन

 

डॉलर के बराबर तनकर खड़ा है शिमला मिर्च

टीम एमीएन, कोडरमा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया भले ही कमजोर हो, लेकिन भारत का लहसुन अमेरिकी डॉलर को इन दिनों मात दे रहा है। इतना ही नहीं शिमला मिर्च भी डॉलर से दो-दो हाथ करने को तनकर खड़ा है। कभी दाल तो कभी तेल तो कभी प्याज और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतें लोगों को परेशान करती रहीं हैं। लेकिन इस बार लहसुन ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। 

झुमरी तिलैया के बाजार में लहसुन इन दिनों 280 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। कई लोगों ने तो लहसुन का उपयोग करना ही बंद कर दिया है। जबकि शिमला मिर्च भी कम नहीं है। शहर के बाजार में शिमला मिर्च इन दिनों 80 रुपये किलो बिक रहा है जो अमेरिकी डॉलर 83 रुपये 33 पैसे के बिलकुल करीब है।

जानें दुकानदार की बात

खुदरा गल्ला व्यापारी संदीप कुमार ने कहा कि लहसुन के महंगा होने से उसे बेचना मुश्किल हो रहा है। वैसे ग्रहकों के मेल के लिए दुकान में रखा गया है। इसे कोई पूछनेवाला नहीं है। लोग आते भी हैं तो लहसुन का दाम पूछकर चले जाते हैं। अपेक्षाकृत इसकी बिक्री काफी कम है।

जानें ग्राहक की बात

महंगाई को लेकर ग्राहक विशाल कुमार ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई ने लोगों को परेशान कर रखा है। आश्चर्य की बात है कि कोडरमा में चिकन 120 रुपये किलो और लहसुन तीन सौ रुपये किलो बिक रहा है। लोग तो बिना लहसुन के भी चिकन खाने लगे हैं। सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse