50 साल का हुआ कोडरमा सदर प्रखंड

 

शाम में केक काटकर आयोजित हुआ कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। आज सदर प्रखंड कोडरमा का स्थापना दिवस है। आज से 50 साल पूर्व 8 दिसंबर 1973 को इसकी स्थापना की गयी थी। शहरी इलाके में स्थापित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा प्रखंड कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और पशु सहित कई प्रखंड स्तरीय कार्यालय यहीं से संचालित हो रहे हैं। 

18 पंचायत का यह प्रखंड अपने 50 साल में बहुत उतार चढ़ाव देखा है। इसी प्रखंड के अंतर्गत करमा केंद्रीय अस्पताल पूरे जिले का शान था और पूरे बिहार और झारखंड के अभ्रक और बीड़ी मजदूरों के लिए वरदान साबित हुआ था। श्रमायुक्त कार्यालय भी यहीं था, जहां बिहार झारखंड के मजदूरों की समस्या भी सुनी जाती थी। 

दुर्भाग्यवश यहां के सभी अधिकारियों और कर्मियों का स्थांतरण हो चुका है। विडंबना यह है कि इसी स्थल पर दिसम्बर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा मे मेडिकल कॉलेज का आनलाइन शिलान्यास किया था। लेकिन 5 वर्षों में भी मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया। जिसका मलाल क्षेत्र वासियों को है। 

बताते चलें कि करमा मेडिकल कॉलेज के साथ ही देवघर में भी एम्स का शिलान्यास किया था, वहां ओपीडी सेवा शुरू हो चुकी है। लेकिन यहां भवन निर्माण का काम 25-30 प्रतिशत ही हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज इसी प्रखंड में स्थापित है। जो आज भी शिक्षकों के अभाव में पठन पाठन के मामले में अपनी उपलब्धियों को बचा कर नहीं रख पा रहा है।

वर्तमान समय में इसी प्रखंड के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग बरही से रजौली का कार्य पुरा नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह वन कानून आड़े आ रहा है। मालूम हो कि कोडरमा प्रखंड बनने के समय कोडरमा अनुमंडल के अंतर्गत जयनगर, मरकच्चो और सतगांवा तथा हजारीबाग जिले के बरही और चौपारण भी था। इधर कोडरमा प्रखंड ने 50 सालों में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। 

उपलब्धियों में 27 जनवरी 2022 को तत्कालीन बीडीओ रेश्मा डूंगडूगं को मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीण विकास के तहत मनरेगा के सोशल आडिट में राज्य भर में कोडरमा प्रखंड को राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया था। 

वहीं 15 अगस्त 2022 को तत्कालीन उपायुक्त आदित्य रंजन ने तत्कालीन बीडीओ रेश्मा डूंगडूगं को छह प्रखंडों में आजादी के अमृत महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। जिला मे डीजिटल ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत भी कोडरमा प्रखंड से हुआ था और जिसके लिए कोडरमा जिला को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं जिला मे दीदी कैफे की भी शुरूआत कोडरमा प्रखंड से ही हुआ था।  

खुशहाली और समृद्धि को बढ़ावा दूंगी : सुमन गुप्ता 

कोडरमा प्रखंड की 29वां प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने कहा कि प्रखंड, अनुमंडल और जिला के उपायुक्त मेघा भारद्वाज व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के टीम के साथ समन्वय बनाकर विकास को जन जन तक पहुंचाने और खुशहाली और समृद्धि की ओर ले जाने के लिए सार्थक पहल करूंगी। खास कर राज्य और केंद्र प्रायोजित जो भी योजनाएं है, उसकी जानकारी सूचीवद कर लोगों को जागरूक करेंगे। ताकि प्रखंड की जनता उसका लाभ ले। कोडरमा प्रखंड के 50 साल पूरा होने पर वचन देते हैं कि विकास कार्य शत प्रतिशत किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse