झारखंड : कारोबारी रूंगटा के घर छापा से कारोबार जगत में हड़कंप, आक्रोश

 

झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार (7 दिसंबर) को सुबह-सुबह छापेमारी की। इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी के मामले मे रूंगटा के यहां छापे मारे हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की टीम राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में रूंगटा के ठिकाने पर छापेमारी की। 

इनकम टैक्स की टीम ने आरसी रूंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट और आवास सह कार्यालय में छापेमारी की है। रूंगटी की जिन तीन फैक्ट्रियों में छापेमारी की गई है, उनमें एक बरकाकाना के हेहल में है, दूसरा अगरडा में और तीसरा कुजू ओपी में है। रामगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित उनके आवास सह कार्यालय में भी आईटी की टीम पहुंची है। 

सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है, क्योंकि कई गाड़ियां बिहार के नंबर की है। बरकाकाना के हेहल ओपी स्थित मां छिन्नमस्तिका आयरन स्पंज एंड सीमेंट फैक्ट्री में जो टीम पहुंची है, उसकी इनोवा कार का नंबर बीआर 01 पीजी 0592 है। 

इसके अलावा अरगडा स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और कुजू ओपी के करमा में आलोक स्टील में भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। रूंगटा का आवास रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास है, जिसमें उनका आफिस भी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse