रांची : रफ्तार के कहर में चल बसे दो होनहार

 

रांची में रफ्तार ने बरपाया कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

टीम एबीएन, रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम और एएसआई अक्षय कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक युवक के जेब से एक मोबाइल बरामद किया। जिससे एक युवक की पहचान हो सकी। युवक का नाम रंथू उरांव है और वो मांडर के बंझिला का रहने वाला था। जबकि दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर परिजन बेड़ो थाना पहुंचे। 

वहीं घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बाइक पर सवार होकर दोनों युवक बेड़ो की ओर जा रहे थे। इसी बीच पथ पर खड़े एक ट्रेलर को उसने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से युवकों का शव और बाइक बरामद कर लिया है। 

वहीं आज को शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा। इधर ग्रामीणों का कहना है कि अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। ज्ञात हो कि 29 नवंबर दिन बुधवार को दिन में इसी जगह खड़े ट्रेलर में बाइक सवार जितेश गोप की टक्कर मारने से मौत हो गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse