अजीवन व्रत धारण करना सीधे ईश्वर के प्रेम से जुड़ा है : महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे

 

टीम एबीएन, रांची। आज निर्मला कॉलेज, डोरंडा के सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ मेरी एण्ड जीसस की 15 धर्मबहनों ने रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे के सम्मुख अंतिम मन्नत पूरी की।

निर्मला कॉलेज, डोरंडा में रहने वाले एस सी जे एम (सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ मेरी एण्ड जीसस) के 15 धर्मबहनों के लिए अजीवन व्रत धारण करने का धार्मिक अनुष्ठान रखा गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आरंभ पवित्र मिस्सा बलिदान से हुआ जिसकी अगुवाई रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे ने की। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि व्रत्तता का जीवन सीधे ईश्वर के प्रेम से जुड़ा है। अजीवन व्रत धारण करना अपने जीवन को होम बलि के रूप में अर्पित करने का प्रतीक है।

अजीवन व्रत धारण करने वाले 15 धर्मबहनों के नाम इस प्रकार हैं: सिo प्रभा कुल्लु, सिo ज्योति केरकेट्टा, सिo शशि बा, सिo अंशु बागे, सिo अंजु तिर्की, सिo सोनिया टोप्पो, सिo ललिता खेरवा, सिo ललिता नागेसिया, सिo रीमा कुजुर, सिo अलका टेटे, सिo अनिमा कुजुर, सिo मगदली होरो, सिo अंजना लकड़ा, सिo सुशन्ना नायक और सिo बिनसी सांगा। 

रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एस जे ने सभी 15 धर्मबहनों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं और अपनी प्रार्थनाओं का भी आश्वासन दिया। अजीवन व्रत को पवित्रता को बनाए रखने और लोगों की सेवा में ईमानदार बने रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाईयां दी। 

इस अवसर पर सिस्टर्स ऑफ चैरिटी ऑफ मेरी एण्ड जीसस की जेनरल सुपीरियर की प्रतिनिधि मेरी जोसेफ वल्यांकल, प्रोविंशियल सुपीरियर सिo सुषमा बेक, पुरोहितगण अन्य धर्मसंघ के धर्मबहनें एवं धर्मबंधुगण और विश्वासीगण मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse