टीम एबीएन, गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले माह हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिले प्रचंड बहुमत को उनकी मेहनत का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इन चुनाव परिणामों का आगामी लोकसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है।
हेमंत सोरेन ने गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को गिरिडीह परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि लोकसभा चुनाव में तीन राज्यों के चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ेगा, ये अभी तत्काल बताना संभव नहीं है लेकिन भाजपा ने मेहनत किया है तो उसे तीन राज्यों में एक सुखद परिणाम की सौगात मिली है।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव में भाजपा ने जो मेहनत की, जिसका परिणाम तीन राज्यों में उसे जीत मिली। छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन के बैठक में शामिल होने की बात से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई भी स्पष्ट जवाब तो नहीं किया, लेकिन संकेतो में जरूर कहा कि उनकी कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे से बात हुई है, जिसमें उन्होंने अपने व्यस्तता की जानकारी भी उन्हें दी है। ऐसे में फिलहाल कुछ भी कहना संभव नहीं है।
सीएम से जब पूछा गया कि संसद सत्र में भाजपा द्वारा 2024 के चुनाव में 400 पार का नारा लगा है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश में बोलने की आजादी है कोई भी कुछ बोल सकता है। ये जनता को तय करना है लोकसभा चुनाव क्या होगा।
इंडिया गठबंधन बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने से इंकार से जुड़े सवाल को लेकर सोरेन कहा कि उन्हे जानकारी नहीं है, हो सकता है दोनो ने पत्रकारों को जानकारी दी हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse