सिमडेगा : सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के रानीबांध पावर हाउस के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। एक युवक घायल हो गया, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार केरिया भगत टोली निवासी रोहित सिंह, केरिया डेंबू टोली निवासी अंकित डांग और नवीन लुगुन बाइक से ठेठईटांगर से एक बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में रानीबांध पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने इनलोगों को अपनी चपेट में ले लिया। 

घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में अंकित और नवीन ने दम तोड़ दिया। 

रोहित सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर झापा नेता संदेश एक्का, प्रमुख विपिन पंकज मिंज सदर अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिले। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse