टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में डॉ बंधु भगत को स्नातकोत्तर खड़िया विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वागत गान एवं पुष्प गुच्छ व उपहार देकर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया।
शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खड़िया विभाग के साथ-साथ केंद्र की नौ भाषाओं के शैक्षणिक जगत में नयी रोशनी जगमगायेगी। विभागाध्यक्ष के रूप में छात्र-छात्राओं व शोधकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षकों का भी मार्गदर्शन करते रहेंगे। गौरतलब हो कि प्रो बंधु भगत डॉ मेरी एस सोरेंग का स्थान लेंगे।
मौके पर नवनियुक्त विभागाध्यक्ष प्रो बंधु भगत ने कहा कि मैं 24 घंटे छात्र-छात्राओं व शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध हूं, जहां कोई समस्या आये बेहिचक मुझसे कहें, मैं हरसंभव मदद करने की कोशिश करूंगा। मौके पर टीआरएल संकाय के सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse