एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए।
मिलन समारोह में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र कुमार रजवार ने जदयू के सर्वमान्य नेता नितीश कुमार, ललन सिंह, खिरु महतो में आस्था व्यक्त करते हुए दीप नारायण सिंह की उपस्थित में जदयू की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र कुमार रजवार को सदस्यता रसीद दे कर पार्टी में शामिल किया और बधाई दी।
श्री सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं को राजनीति में आगे आने का आह्वान करती है। पार्टी पुरे सम्मान के साथ युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम करेगी।
मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू धनबाद जिला महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव माला चौहान, जदयू टुंडी प्रखंड युवा नेता गौतम कुमार पाण्डेय, शेखर सिंह, बिनोद यादव, विरेन्द्र यादव आदि उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse