एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के आलराउंडर इमाद वसीम ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इमाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हाल के दिनों में मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में काफी सोच-विचार करते हुए इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है।
उन्होंने कहा कि वर्षों तक उनका समर्थन करने वाले पीसीबी को धन्यवाद...। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse