टीम एबीएन, लोहरदगा। कूड़ू प्रखंड के पंचायत सलगी में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह,कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी हुए शामिल। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
सभी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि निशीथ जायसवाल ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम झारखंड सरकार के द्वारा बहुत बड़ी कार्यक्रम है इस कार्यक्रम के माध्यम से जो योजनाएं हमारी सरकार लागू कर रही है। सभी योजना जनता के बीच जनता के द्वार तक पहुंच रही है जिससे सभी ग्रामीण जनता अवगत हो रहे हैं और इन सभी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास इस योजना से अब कोई भी गरीब अपने छत के लिए नहीं तरसेंगे उनका पक्का आवास हमारे सरकार देने का काम कर रही है। रोटी कपड़ा मकान यही कार्य झारखंड सरकार कर रही है जिसके अंतर्गत आवास योजना के अलावा आपूर्ति विभाग के द्वारा सभी लोगों का हरा कार्ड बनाकर उन्हें अनाज देने का कार्य किया जा रहा है।
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की काफी दिनों से एक सोच थी हमारी सरकार अनाज चावल के साथ चावल के साथ हम दाल वितरण हो इसके लिए उन्होंने कार्य करने का काम किया और अपनी सोच साकार कर कर के चावल के साथ दाल का भी वितरण शुरू किया। जिसका लाभ अब सभी राशन कार्ड धारी लेंगे। कपड़ा मकान के साथ-साथ राशन भी पूरा का पूरा दिया जा रहा है। साथ ही धोती लूंगी साड़ी का भी वितरण किया जा रहा है।
पेयजल विभाग के द्वारा हर घर जल नल योजना कृषि विभाग के द्वारा ऋण माफी योजना एवं स्वास्थ्य की समस्याएं दूर हो रही है ऐसे अनेक योजना सभी विभाग के द्वारा चलायी जा रही है इन सभी योजनाओं का सभी को लाभ लेनी चाहिए। हर योजना जनता तक अगर पहुंच रही है सरकारी पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं इनका लाभ गांव तक पहुंच रही है आम गरीब किसान सभी इस कार्यक्रम से लाभ ले रहे हैं।
इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ लोहरदगा विधायक सह माननीय मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा की जनता के हित के लिए कार्य कर रही है सरकारी योजनाओं के साथ साथ अपने विधायक मद से विभिन्न योजना किया जा रहा है जिससे अखड़ा निर्माण पीसीसी पथ निर्माण, धूमकुरिया भवन, मैरिज हॉल इन सभी योजनाओं के निर्माण से गांव का विकास एवं लोहरदगा की विकास हो इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
विगत कुछ दिन पूर्व पूरे लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति एवं त्यौहार को मनाने के लिए वाद्य यंत्र मंदार एवं नगाड़ा 300 वितरण किया गया। जिससे संस्कृति को भी संरक्षित रखने का काम किया जा सके। जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत ने कही। यह कार्यक्रम सरकार लागू कर रही है जनता के लिए और सरकार की योजना जन-जन तक जाए इसलिए जनता के बीच उनके दरबार पर लगाई जा रही है और इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी ग्रामवासी जो भी योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही है उन सभी योजना का लाभ ले।
जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम ने कहा झारखंड सरकार कि यह महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से सरकारी योजना झारखंड सरकार लागू कर रही है उन सभी योजनाओं को जनता के बीच जनता तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विभाग के द्वारा इस्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन सभी स्टॉल पर सभी ग्रामीण पहुंचे योजनाओं को जानकारी ली और इन सभी का लाभ लेने का काम करें।
मौके पर कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, कुडू प्रखंड प्रमुख मुनि देवी, उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, जेएमएम जिला सचिव अनिल उराँव ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगो को दी एवं इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को लाभ लेने की बातें कही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, कुडू प्रमुख मुनि देवी,कुडू सीओ प्रवीण कुमार सिंह, कुडू बीडीओ प्रवेश कुमार साव, कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, सीडीपीओ सोनिया मंजुल, सी आई कुडू अनंत शयनं विश्वकर्मा, प्रखंड सह अंचल कर्मी किशोर उरांव, अवध किशोर प्रसाद, सुनील चंद्र कुंवर, विशाल मिंज, जय माला, किरण माला, राजेश कुमार, सूरज कुमार, मनीष चंद्र उरांव, खैरुल खान, दिलीप कुमार, कुर्बान, सुजीत, ज्ञान साहू, कृष्ण कुमार, राहुल सिंह जेएमएम नेता अनिल उरांव, शंकर उरांव, अजय उरांव, संजू तुरी, मो अफरोज अंसारी, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष प्रमोद साहू, असलम जी, मुखिया सुमित्रा कुमारी, सलगी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ प्रजापति सहित विद्यालय के कई सहयोगी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं, उप मुखिया किस्मती देवी, पंचायत समिति सदस्य सलगी बाबूलाल उरांव एवं सुंदरू, अब्दुल मनान अंसारी, वार्ड सदस्य स्वेता मुखर्जी सहित कई वार्ड सदस्य, स्वयंसेवक धीरज साहू एवं ओम प्रकाश प्रजापति, ग्राम प्रधान रमेश उरांव, स्वाथ्य विभाग के जगरानी टोप्पो, नितिन कुमार, समाजसेवी मोती चंद्र यादव, भूपाल पाठक, लाल अशोक नाथ शाहदेव, बंधु बैठा सहित कई सरकारी कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse