एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कतरास ईस्ट बसुरिया क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ टीम ने निचितपुर पुल के पास से लगभग 15 टन अवैध कोयला जब्त किया। छापामारी कर अवैध कोयला निचितपुर प्रबंधन को सौंप दिया गया।
इस कार्रवाई से अवैध कोयला का कार्य करने वालों में भय का माहौल हैं। सूत्रों की मानें तो ओसीपी से प्रतिदिन लाखों के कोयले की लूट होती हैं। जिस प्रकार से अवैध कोयला का कार्य चल रहा हैं। कभी भी बड़ी घटना हो सकती हैं। छापामारी टीम में निरीक्षक दीपक कुमार, क्यूआर टीम से जगदीश राम सहित अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse