एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल घायल है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।
कहा कि नक्सलियों के खिलाफ गोइलकेरा थाना इलाके में चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह घटना हुई है। एसपी ने बताया कि जो भी घायल हुए हैं उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 174 बटालियन के कांस्टेबल हफीजुल रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर को घटना स्थल के लिए भेजा गया जो उन्हें लेकर रांची लौटा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse