टीम एबीएन, कतरास/ धनबाद। कतरास बाजार भगत सिंह चौक खटाल के पास बिजली पोल में सट जाने से एक भैंस की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर अधिवक्ता गजेंद्र यादव,भाजपा नेता सूर्यदेव मिश्रा पहुचे और मामले की जानकारी ली।
एसडीओ से वार्ता किया और मांग किया इस गरीब को अविलम्ब मुआवजा दिया जाये। अन्यथा बिजली विभाग का घेराव किया जायेगा। जिसके बाद एसडीओ ने उन्हें अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसडीओ ने कहा कि गुरुवार तक घटनास्थल के पोल को बदल दिया जायेगा। अधिवक्ता ने विभाग को जल्द मुआवजा देने की मांग की। भुक्तभोगी बंटी कुमार यादव ने बताया कि भैंस की कीमत 70 हजार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse