टीम एबीएन, रांची। माहेश्वरी महिला चौपाल के सौजन्य से माहेश्वरी भवन में दिवाली मिलन समारोह मनाया गया। इस चौपाल ग्रुप में माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ 55 महिलाएं शामिल हैं। दीपावली एवं तुलसी विवाह के उद्देश्य से भवन में महिलाओं के लिए कार्यक्रम की की तैयारी की गयी।
सभी महिलाएं दिवाली मिलन समारोह के लिए भारतीय परिधान में अच्छे से तैयार होकर एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। सभी ने पहले तुलसी बिरले को दुल्हन की तरह सजाया, चारों ओर दीये की रोशनी से सजा कर तुलसी एवं शालिग्राम जी के भजन गाये, महा आरती की, तरह तरह के गेम्स खेले, लजीज व्यंजन का आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम में सुमन चितलांगिया, संगीत चितलांगिया, रेनू फलोर, इंदु, कविता, किरण बियानी, ममता बांगर ,विजयश्री साबू, कुमुद लखोटिया, शशि डागा, विजयश्री साबू, उषा डागा, सरला सारदा, उषा सोमानी, शिखा बिरला, राधा चितलांगिया, प्रेमलता, नीलू साबू, उमा साबू, मंजू काबरा, प्रीति, रेखा बिहानी, उमा साबू, संगीता बांगर, उषा काबरा, सरिता खटोर, रेनू काबरा,प्रमिला सोमानी उर्मिला सोमानी, आदि का साथ रहा। उक्त जानकारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse