पलामू में 10 से लगेगा बाबा बागेश्वरनाथ का दरबार

 

टीम एबीएन, पलामू। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का दरबार पलामू में सजने वाला है। 10 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पलामू में तीन दिनों तक रहेंगे। 

दरअसल, आयोजन समिति ने कुछ दिनों पहले पलामू जिला प्रशासन से धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर अनुमति मांगी थी। लंबे समय के बाद कार्यक्रम की अनुमति दी गयी है।

कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर बुधवार को हनुमत पूजा का भी आयोजन किया गया था। सदर एसडीएम के साथ बैठक में श्री हनुमंत कथा समिति के अध्यक्ष शरद शरण, दीनानाथ राय, अतुल कुमार अखौरी, नितेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse