एक्सआईएसएस और स्विच आन फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

 

टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाजसेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने अगले तीन वर्षों के लिए स्विच आन फाउंडेशन, भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संगठन ग्रामीण विकास, प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और लिंग, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और अनुसंधान के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे, निदेशक, डॉ अमर ई. तिग्गा, डीन एकेडमिक्स, डॉ अनंत कुमार, प्रमुख, रूरल मैनेजमेंट कार्यक्रम, डॉ राजश्री वर्मा, एवं डॉ शौर्या दासएक्सआईएसएस, रांची से तो वहीं विनय जाजू, कार्यकारी निदेशक, स्विच आन फाउंडेशन, उददीप नंदी और विवेक कुमार गुप्ता स्विचआॅन फाउंडेशन की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान उपस्थित थे। 

डॉ कुजूर ने एमओयू के ऊपर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि एमओयू में निर्धारित क्षेत्रों में स्विचआन फाउंडेशन के साथ इस सहयोग से एक्सआईएसएस को अकादमिक क्षेत्र में लाभ होने की उम्मीद है। यह संस्थान के छात्रों के लिए विकास क्षेत्र की जमीनी हकीकतों को सीखने और समझने का एक अद्भुत अवसर है तो वहीं फैकल्टी रिसर्च के कार्यों में इसका उपयोग करेंगे।

ग्रामीण विकास, कृषि, नीति अनुसंधान, महिला सशक्तिकरण और लिंग, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में स्विच आन फाउंडेशन के साथ इस सहयोग से संस्थान को लाभ होगा। 

स्विचआन फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक विनय जाजू ने कहा- हम एक्सआईएसएस के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं, क्योंकि यह ग्रामीण विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली सहयोग का मार्ग प्रशस्त करता है। 

हम छात्रों के साथ मिलकर टिकाऊ कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरणीय मुद्दों, वायु प्रदूषण आदि के क्षेत्र में अध्ययन और अनुसंधान परियोजनाओं पर ध्यान देंगे। साथ मिलकर हम सकारात्मक बदलाव लाने और एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का प्रयास करेंगे।

इस साझेदारी के तहत, एक्सआईएसएस और स्विचआन फाउंडेशन संचार और सहयोग के चैनल स्थापित करेंगे। दोनों संस्थान वेबिनार और सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित कर सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से संबंधित चुनौतियों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

इसके बाद नीति निमार्ताओं (पालिसीमेकर्स) और मीडिया आउटरीच के साथ जुड़कर प्राप्त किये गये डाटा और जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित किया जायेगा। इसके अलावा सहयोग के अन्य क्षेत्र भी निश्चित किये गये हैं। 

जैसे कि प्रोजेक्ट प्रपोजल पर संयुक्त काम करना; अतिथि व्याख्यान, पाठ्यक्रमों में विस्तार और छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप और प्लेसमेंट में मदद करना। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए निर्धारित है, जिसके दौरान एक्सआईएसएस और स्विचआन फाउंडेशन दोनों सतत विकास पहल में सार्थक योगदान देने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse