टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि पार्टी को पप्पू पर आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि वे अपने स्तर से संगठन को संगठित करने और मजबूती देने में हरसंभव प्रयास करेंगे। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह कोयला नगर धनबाद के कुसुम विहार निवासी हैं।
इस संबंध में पप्पू ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जो भरोसा बताया है, उसपर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। उम्मीद है पार्टी झारखंड में निरंतर मजबूत होगी।
इसे लेकर पशु क्रूरता रोकथाम संगठन की झारखंड/ बिहार नेशनल को-आर्डिनेटर सह श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता सह दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार की प्रदेश सचिव व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा कुमारी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताया है कि उनका सहयोग पार्टी को भरपूर मिलेगा, जिससे पार्टी प्रदेश में और भी मजबूत होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse