टीम एबीएन, रांची। नक्सलियों ने अपने खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भारत बंद का एलान किया है। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय के द्वारा पत्र जारी कर भारत बंद का एलान किया गया है। प्रवक्ता अभय के अनुसार नक्सली 16 से 22 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार आंदोलन अभियान चलायेंगे और 22 दिसंबर को भारत बंद को सफल बनायेंगे।
भाकपा माओवादियों द्वारा जारी पत्र में यह लिखा गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही है। अगस्त 2022 से लेकर अब तक लगातार लाल दस्ते पर बर्बर हमले किये जा रहे हैं।
इन हमलों में हमारे साथियों को पकड़ पकड़ कर मारा जा रहा है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी क्रांतिकारी आंदोलन क्रांतिकारी जनता के उन्मूलन के लिए कार्य करती है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस के नाजायज हमले के खिलाफ आवाज बुलंद की जाये। अभय के अनुसार 16 नवंबर से लेकर 22 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है।
प्रचार अभियान के बाद संगठन ने यह तय किया है कि 22 दिसंबर को पूरा भारत बंद रहेगा। संगठन ने बंद को सफल बनाने के लिए बुद्धिजीवी और मानवाधिकार संगठनों से मदद मांगी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse