टीम एबीएन, रांची। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज मंगलवार को रांची दौरे पर थे। भाजपा सांसद संजय सेठ ने उनका स्वागत किया। सांसद ने रांची और झारखंड को रेलवे से मिली सौगातों के लिए आभार जताया।
इस दौरान सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री को एक आग्रह पत्र भी सौंपा। इस आग्रह पत्र में सांसद ने रेल मंत्री से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
इसका गौरव बढ़ाने के लिए क्षेत्र की जनता की अभिलाषा है कि रांची रेलवे स्टेशन का नाम धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाये। वर्तमान समय में इस स्टेशन के पुनर्विकास का भी कार्य हो रहा है।
इसमें नये स्टेशन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगे। सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि रेलवे स्टेशनों पर वन स्टेशन वन लोकल फूड की तर्ज पर एक योजना बनायी जाये। आईआरसीटीसी के माध्यम से यह कार्य कराया जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse