टीम एबीएन, रामगढ़। जिले के चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृतकों में ट्रैक्टर का ड्राइवर, ट्रेलर का चालक और खालासी शामिल है। इस दुर्घटना में कार में सवार लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची से रामगढ़ की ओर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित हो गयी और उसने कई गाड़ियों को अपने चपेटे में लिया और ट्रेलर पलट गयी। ट्रेलर का ब्रेक फेल होने के कारण वह एक इनोवा एक ट्रैक्टर एक वैगन आर को टक्कर मरते हुए खुद भी पलट गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse